दिल्ली में जैन जनगणना जागृति अभियान का भव्य आयोजन: भीलवाड़ा के कल्पेश चौधरी ने की शिरकत, राष्ट्रीय नेताओं की रही मौजूदगी

दिल्ली में जैन जनगणना जागृति अभियान का भव्य आयोजन: भीलवाड़ा के कल्पेश चौधरी ने की शिरकत, राष्ट्रीय नेताओं की रही मौजूदगी
X


नई दिल्ली । नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में 5 अप्रैल 2026 को 'जैन जनगणना जागृति अभियान' एवं 'जैन इंस्पिरेशनल यूथ अवार्ड' (जिया) का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रसंत आचार्य श्री 108 प्रज्ञसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें देशभर की जैन विभूतियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

उत्कृष्ट युवाओं का हुआ सम्मान

समारोह के दौरान देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जैन युवाओं को महासभा द्वारा 'जिया' अवार्ड से सम्मानित किया गया। भीलवाड़ा से कल्पेश चौधरी ने इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी सक्रियता दिखाई। उन्होंने आचार्य श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया और युवाओं को सम्मानित करने की प्रक्रिया में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

दिग्गज नेताओं ने दी उपस्थिति

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, रक्षा निखिल खडसे, राजस्थान भाजपा प्रभारी व राज्यसभा सांसद राधामोहन दास अग्रवाल, भाजपा महामंत्री तरुण चुग और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन सहित कई विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।

राजनीतिक भागीदारी और जनगणना पर चर्चा

संगोष्ठी के दौरान मुख्य वक्ताओं ने जैन जनगणना की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही, लोकतांत्रिक व्यवस्था में जैन समाज की राजनीतिक भागीदारी को और अधिक मजबूत करने के संबंध में सार्थक विचार व्यक्त किए गए। वक्ताओं ने कहा कि समाज को अपनी एकता और संख्या बल के प्रति जागरूक होना समय की मांग है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story