राजस्थान में कुदरत के दो रंग: भीलवाड़ा में तड़के तेज बारिश से सड़कें तरबतर,: प्रदेश के कई हिस्सों में ओलावृष्टि का अलर्ट,कल से आसमान रहेगा साफ

भीलवाड़ा/जयपुर। राजस्थान में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) का असर बुधवार को भी प्रदेशभर में बना हुआ है। भीलवाड़ा शहर सहित जिले के कई हिस्सों में मंगलवार को हुई हल्की बारिश के बाद, आज बुधवार बड़े तड़के तेज बारिश का दौर चला। मूसलाधार बारिश से शहर की सड़कों पर पानी बह निकला और मौसम में खासी ठंडक घुल गई।गुरुवार से अगले एक हफ्ते तक भीलवाड़ा में आसमान साफ रहेगा
जयपुर में डेढ़ घंटे बरसी राहत, तापमान में 7 डिग्री की गिरावट
प्रदेश की राजधानी जयपुर में मंगलवार रात करीब डेढ़ घंटे तक लगातार तेज बारिश हुई। इस झमाझम बारिश के कारण शहर के तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, मंगलवार को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और नागौर सहित कई जिलों में तूफानी बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे फसलों को भी नुकसान की आशंका है। कई जिलों में एक इंच से अधिक पानी बरसा।
अगले 24 घंटे इन इलाकों में अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, इस मौसमी सिस्टम का असर आज 8 अप्रैल को भी बना रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान भरतपुर और जयपुर संभाग के उत्तरी इलाकों में हल्की बारिश होने का 'अलर्ट' जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि गुरुवार से मौसम साफ होने की संभावना है।
मई-जून में झुलसाएगी गर्मी
विभागीय पूर्वानुमान के अनुसार, कल गुरुवार से अगले एक हफ्ते तक आसमान साफ रहेगा और धूप तेज होने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अप्रैल के अंतिम दो हफ्तों में पारा तेजी से चढ़ेगा। इस बार मई और जून के महीने में प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
