ऑर्गेनिक छाछ वितरित

भीलवाड़ा| उपभोक्ता कल्याण समिति, राज. के तत्वाधान में वरिष्ठ समाजसेवी हेमंत कोठारी के सहयोग से बुधवार को इंदिरा मार्केट स्थित सत्यनारायण मंदिर के बाहर भीषण गर्मी के मद्देनजर राहगीरों व आमजन को निःशुल्क शीतल ऑर्गेनिक छाछ का वितरण किया गया। समिति के प्रदेश संगठन मंत्री पंकज हेमराजानी ने बताया कि छाछ वितरण कार्यक्रम में समिति के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अशोक जैन, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र मारू, संगीता अग्रवाल, राकेश सक्सेना, अनिल पारीक, निशा कंवर गौड़, राजेश पाटनी, अनिल मेहता, अनीता आर्य, रजनी सिंघवी, पीरूसिंह गौड़, सूर्यप्रकाश सरगरा, कांता मेलाना, अनीता डीडवानिया, ममता शर्मा, अरूण मूछाल, प्रकाश चंडालिया, कमलेश बोडाना, सुनीता राठौड़ सहित अनेकों पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

Next Story