वेतन विसंगति और लेबर कोड की भ्रांतियों को लेकर श्रमिक प्रतिनिधि मंडल ने उप श्रम आयुक्त से की मुलाकात

वेतन विसंगति और लेबर कोड की भ्रांतियों को लेकर श्रमिक प्रतिनिधि मंडल ने उप श्रम आयुक्त से की मुलाकात
X

भीलवाड़ा। भारत सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नए लेबर कोड को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही विभिन्न भ्रांतियों और वेतन विसंगति के मुद्दों को लेकर टेक्सटाइल क्षेत्र के श्रमिकों का एक प्रतिनिधि मंडल आज उप श्रम आयुक्त से मिला।

इंटक जिला अध्यक्ष दीपक व्यास, महामंत्री कान सिंह चुंडावत और वरिष्ठ उपाध्यक्ष भैरू सिंह टांक के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने उप श्रम आयुक्त शिव दयान सोलंकी से मुलाकात की। श्रमिकों ने नए लेबर कोड को लेकर व्याप्त असमंजस और वेतन के संदर्भ में मौखिक रूप से उन्हें अवगत कराया।

उप श्रम आयुक्त ने दिया आश्वासन

श्रमिकों की बातों को सुनने के बाद उप श्रम आयुक्त शिव दयान सोलंकी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल राज्य सरकार द्वारा वेतन के संदर्भ में किसी भी प्रकार का नया सर्कुलर लागू नहीं किया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में यदि किसी भी प्रकार की नई सूचना या आदेश प्राप्त होता है, तो उसका उचित प्रचार-प्रसार कर सभी ट्रेड यूनियनों को अनिवार्य रूप से सूचित किया जाएगा।

प्रतिनिधि मंडल में ये रहे मौजूद

श्रमिक प्रतिनिधि मंडल में मॉडर्न वस्टेड के महामंत्री गोपाल तेली, आरएसडब्ल्यूएम मंडपम महामंत्री नंदलाल गाडरी, बीएसएल वस्टेड के कमल पाराशर, मदन सिंह टांक, बीपीएल श्रमिक संघ महामंत्री गोपाल गुर्जर एवं अध्यक्ष सांवर सिंह सहित कई श्रमिक साथी उपस्थित थे।

Next Story