सेवा का संकल्प: भीलवाड़ा में वनवासी कल्याण परिषद ने जुटाया रिकॉर्ड निधि संग्रह

भीलवाड़ा । राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की भीलवाड़ा इकाई द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए चलाया गया निधि संग्रह अभियान सेवा और समर्पण के नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए संपन्न हुआ। रामप्रकाश अग्रवाल के अनुसार, इस वर्ष परिषद ने कुल 27 लाख 66 हजार 200 रुपये की निधि एकत्रित की है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 30 प्रतिशत अधिक है। कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से अभियान के दौरान कुल 313 रसीदें काटी गईं, जिनमें से 247 रसीदें 15 हजार रुपये से कम राशि की रहीं, जो आमजन की सहभागिता को दर्शाती हैं। इस पुनीत कार्य में भामाशाहों ने शिक्षा के प्रकल्पों में विशेष रुचि दिखाई है, जिसके अंतर्गत वनवासी हॉस्टल के 32 बालकों को (21,000 रुपये प्रति वर्ष) और 32 एकल विद्यालयों को (25,000 रुपये प्रति वर्ष) गोद लिया गया है। परिषद ने इस बड़ी उपलब्धि पर सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत को साधुवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि वनवासी कल्याण परिषद की ओर से एकल छात्रों को गोद लेने की यह प्रक्रिया पूरे वर्ष निरंतर जारी रहती है, ताकि सुदूर वनांचल क्षेत्रों में शिक्षा और संस्कारों का प्रवाह बना रहे।

Next Story