अंबेडकर जयंती पर होंगे विविध कार्यक्रम आयोजित

चित्तौड़गढ़। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिले में 11 से 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के सफल संचालन एवं समन्वय के लिए जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए अति कलक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार 12 को डॉ. बी.आर. अंबेडकर का जीवन परिचय एवं संविधान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसके लिए अति कलक्टर, 13 को स्वच्छता एवं सामाजिक समरसता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह के लिए भी अति कलक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
