नपा संविदाकर्मी के खिलाफ झूठी व कूटरचित एफआईआर का आरोप -संविदाकर्मियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर की नाम हटाने की मांग|

X
बिजौलियाँ(दीपक राठौर)| नगरपालिका संविदाकर्मी के खिलाफ झूठी एवं कूटरचित एफआईआर दर्ज करवाने का आरोप लगाते हुए नगरपालिका के संविदाकर्मियों ने उपखण्ड अधिकारी अजित सिंह राठौड़ को ज्ञापन सौंप कर एफआईआर से संविदाकर्मी का नाम हटवाने की मांग की।संविदाकर्मी हाथों में तख्तियां लिए रैली के रूप में उपखण्ड कार्यालय पहुंचे।ज्ञापन में आरोप लगाया कि नगर पालिका बिजौलिया में कार्यरत संविदाकर्मी योगेश कुमार अहीर के विरुद्ध पत्रकार द्वारा एक झूठी एवं कूटरचित प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।
Next Story
