त्रिवेणी संगम में कलश व शोभायात्रा कल

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- क्षेत्र के त्रिवेणी संगम पर बानोड़ा बालाजी के तत्वावधान में श्री राम कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ की शुरुआत कल 12 अप्रैल रविवार को आसपास के गांवों से चारभुजा नाथ की भव्य शोभायात्रा के साथ विशाल कलश यात्रा के साथ होगी, वही 13 अप्रैल सोमवार से हवन यज्ञ शुरू होगा । श्री बानोड़ा बालाजी सेवा मंडल के सदस्यों ने बताया कि श्री श्री 1008 श्री बानोड़ा बालाजी के तत्वावधान में त्रिवेणी संगम पर श्री राम कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ का आयोजन 13 अप्रैल सोमवार से होगा, जिसमें पांच दिवसीय पंच कुंडीय महायज्ञ में जोड़े आहुतियां लगायेंगे । इससे पहले कल 12 अप्रैल रविवार को विशाल जल कलश यात्रा निकल जाएगी, कल रविवार प्रातः 10:15 बजे त्रिवेणी संगम के मेला चौक से भव्य कलश यात्रा गाजे-बाजे के प्रारंभ होगी, जिसमें महिलाएं सिर पर कलश लिए कलश यात्रा में सम्मिलित होगी, इस दौरान आसपास के 25 गांवों से 38 चारभुजा नाथ बेवाणों की शोभायात्रा विभिन्न मार्गो से होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचेगी, जिसकी तैयारियां जोरों से चल रही हैं । वही 17 अप्रैल को पूर्णाहुति के दिन दोपहर 2:15 बजे भगवान श्री चारभुजा नाथ और यज्ञ लक्ष्मी का पाणिग्रहण संस्कार होगा, इसके बाद महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं प्रसादी का वितरण होगा । कल 12 अप्रैल से 17 अप्रैल तक प्रतिदिन रात्रि को भजन संध्या का आयोजन होगा ।।
