प्रज्ञा भवन में शिव पुराण कथा के बीच रक्तदान की बयार, विधायक कोठारी ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह

प्रज्ञा भवन में शिव पुराण कथा के बीच रक्तदान की बयार, विधायक कोठारी ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह
X


​भीलवाड़ा हलचल । शहर के प्रज्ञा भवन में आयोजित हो रही भव्य शिव पुराण कथा के पावन अवसर पर रविवार को सेवा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। कथा के दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में श्रद्धालुओं ने 'नर सेवा ही नारायण सेवा' के संकल्प के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी भारी उत्साह दिखाते हुए रक्तदान किया।

​शिविर के दौरान स्थानीय विधायक अशोक कोठारी सहित आयोजन समिति के प्रमुख सदस्यों ने शिरकत की। विधायक कोठारी ने प्रत्येक बेड पर जाकर रक्तदाताओं से मुलाकात की और इस पुनीत कार्य के लिए उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि भक्ति के साथ शक्ति का यह दान समाज के लिए प्रेरणादायी है।

​71वीं बार रक्तदान कर पेश की मिसाल

इस रक्तदान शिविर में आकर्षण का केंद्र एक ऐसे श्रद्धालु रहे, जिन्होंने अपने जीवन का 71वीं बार रक्तदान किया। उनके इस जज्बे को देख वहां मौजूद सभी लोगों ने उनकी सराहना की। आयोजन समिति ने बताया कि शिव पुराण कथा के माध्यम से न केवल आध्यात्मिक संदेश दिया जा रहा है, बल्कि रक्तदान जैसे शिविरों के जरिए मानवता की सेवा का लक्ष्य भी पूरा किया जा रहा है।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story