भाजपा सुभाष मंडल ने फूँका चुनावी शंखनाद: 'गांव बस्ती वार्ड चलो' अभियान का हुआ भव्य आगाह

भाजपा सुभाष मंडल ने फूँका चुनावी शंखनाद: गांव बस्ती वार्ड चलो अभियान का हुआ भव्य आगाह
X


भीलवाड़ा हलचल |भारतीय जनता पार्टी जिला निर्देशानुसार संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क को धार देने के लिए 'गांव बस्ती वार्ड चलो' अभियान की शुरुआत रविवार को सुभाष मंडल में उत्साह के साथ की गई। मंडल अध्यक्ष ऋतुशेखर शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के प्रथम चरण में वार्ड नंबर 61 और वार्ड नंबर 64 में विशेष कार्यक्रम संपन्न हुए।

वार्ड 64: पूर्व सांसद बाहेड़िया ने किया वरिष्ठों का सम्मान

वार्ड नंबर 64 में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुभाष चंद्र बाहेड़िया रहे। बाहेड़िया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभियान की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने पार्टी की रीति-नीति और आगामी लक्ष्यों पर प्रकाश डालते हुए वार्ड के वरिष्ठ जनों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं का पार्टी का दुपट्टा ओढ़ाकर भावपूर्ण सम्मान किया। इस दौरान मंडल महामंत्री पंकज श्रोत्रिय, पुनीत प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मोटरास, पार्षद व मंडल उपाध्यक्ष जगदीश गुर्जर, श्याम ओझा, प्रभु सिंह और जगदीश सालवी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहवार्ड

61: पूर्व विधायक अवस्थी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां


वहीं, वार्ड नंबर 61 में पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। अवस्थी ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प ले। कार्यक्रम में लाभार्थियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर राजेश सोडाणी, आशीष बाल्दी, अनुराग निर्मल, कैलाश राका, गोपाल लड्ढा, और सोहन बलाई सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हर वार्ड और शक्ति केंद्र तक पहुँचेगा अभियान

मंडल अध्यक्ष ऋतुशेखर शर्मा ने बताया कि यह अभियान सुभाष मंडल के प्रत्येक वार्ड और शक्ति केंद्र पर आयोजित किया जाएगा। आगामी कार्यक्रमों में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रमुखों और पूर्व पदाधिकारियों का सम्मान सुनिश्चित किया गया है, ताकि संगठन की ऊर्जा को बूथ स्तर तक पुनर्जीवित किया जा सके।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:**

**समाचार:** प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

**विज्ञापन:** विजय गढवाल 6377364129

**संपर्क कार्यालय:** भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Next Story