आसींद: भाजपा के 'वार्ड बस्ती चलो' अभियान का आगाज, विधायक सांखला ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

आसींद: भाजपा के वार्ड बस्ती चलो अभियान का आगाज, विधायक सांखला ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
X


आसींद (मंजूर)। प्रदेश निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा नगर मंडल आसींद द्वारा 'वार्ड बस्ती चलो' अभियान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला रहे, जबकि अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह तँवर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालक व जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मोटरास मौजूद रहे।

भाजपा महामंत्री प्रहलाद राय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आसींद नगर के तीन शक्ति केंद्रों पर यह अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत रविवार को ओंकारेश्वर शिव मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का माला व दुपट्टा पहनाकर भावभीनी स्वागत-सम्मान किया गया।

लाभार्थियों से संवाद और वरिष्ठों का आशीर्वाद

विधायक जब्बर सिंह सांखला ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया और उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया। विधायक सांखला ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के परिश्रम और त्याग की बदौलत ही आज भारतीय जनता पार्टी इस गौरवशाली मुकाम पर है, उनका आशीर्वाद हमारे लिए सर्वोपरि है।

योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर

नगर पालक सुरेंद्र सिंह मोटरास ने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनहितैषी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने और अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। वहीं, नगर मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह तँवर ने भाजपा की स्थापना से लेकर अब तक के सफर और संगठन की रीति-नीति पर प्रकाश डाला।

मंच संचालन नगर महामंत्री श्रवण लाल साहू ने किया और अंत में सभी का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला मंत्री गोपाल सिंह चुंडावत, विधानसभा संयोजक देवीलाल साहू, नगर उपाध्यक्ष श्रवण लाल गुर्जर, उमेद सिंह चुंडावत, मांगी लाल कुमावत, कैलाश चंद्र शर्मा, भीमराज कुमावत, पार्षद कन्हैया लाल शर्मा, पूर्व पार्षद रामजस पाराशर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, पार्षद एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story