भारत विकास परिषद का प्रांतीय दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न, सोमानी ने अध्यक्ष पद की शपथ ली

भीलवाड़ा। भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत का प्रांतीय कार्यकारिणी दायित्व ग्रहण समारोह रविवार को देशभक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन और सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ के साथ किया गया।
नई कार्यकारिणी ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
क्षेत्रीय संगठन सचिव जगदीश चंद्र शर्मा ने प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, महासचिव आनंद सिंह राठौड़ एवं वित्त सचिव अमित सोनी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही, राष्ट्रीय गतिविधि सह संयोजक मुकेश लाठी एवं राष्ट्रीय सदस्य लोकेश मित्तल ने कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को उनके दायित्व ग्रहण करवाए। वित्त सचिव अमित सोनी ने इस दौरान संगठन का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
युवा शक्ति और संस्कारों पर जोर
प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने अपनी आगामी कार्ययोजना स्पष्ट करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए नियमित मासिक बैठकें और युवा शक्ति को जोड़ना अनिवार्य है। उन्होंने शाखाओं में नए व संस्कारित सदस्यों की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता जगदीश चंद्र शर्मा ने शाखा विस्तार को संगठन की उन्नति का मूल मंत्र बताया।
प्रभावी होंगे गुरुवंदन और भारत को जानो प्रकल्प
राष्ट्रीय सह संयोजक मुकेश लाठी ने संस्कारों के संवर्धन पर चर्चा करते हुए 'गुरुवंदन-छात्र अभिनंदन', 'भारत को जानो' और 'राष्ट्र समूहगान' जैसे प्रकल्पों को शाखा स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की बात कही।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक शाखा के अध्यक्ष ज्ञानचंद नाहर ने आभार व्यक्त किया। प्रांतीय संगठन सचिव प्रशांत पाबूवाल के कुशल मंच संचालन में आयोजित इस समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
