नेत्रदान महादान: आशा गोखरू की स्मृति में परिवार ने पेश की मानवता की मिसाल, दो जिंदगियों में लौटेगी रोशनी

भीलवाड़ा (हलचल)।'नेत्रदान महादान' के संकल्प को चरितार्थ करते हुए शहर के गोखरू परिवार ने दुख की घड़ी में भी मानवता का धर्म निभाया है। रविवार, 12 अप्रैल 2026 को चंद्रशेखर आजाद नगर निवासी श्रीमती आशा देवी गोखरू (धर्मपत्नी सुशील गोखरू) के आकस्मिक निधन के बाद उनके पति और पुत्र ने मरणोपरांत नेत्रदान कराकर पुण्य का कार्य किया है।
जानकारी के अनुसार, श्रीमती आशा देवी गोखरू का हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया था। इस वियोग के समय में भी पति सुशील गोखरू, पुत्र प्रवीण गोखरू एवं समस्त परिवार ने अंधत्व निवारण के लिए नेत्रदान का साहसी निर्णय लिया। लायंस क्लब भीलवाड़ा टेक्सटाइल सिटी के सदस्यों ने परिवार से संपर्क कर सहमति प्राप्त की।
मीडिया प्रभारी मनीष बंब ने बताया कि आई बैंक सोसाइटी ऑफ राजस्थान, जयपुर (भीलवाड़ा चैप्टर) के नेत्र सहायक चेतन भट्ट ने दिवंगत के निवास स्थान पहुंचकर नेत्रों का उत्सर्जन किया। प्राप्त कॉर्निया को जयपुर भिजवाया गया है, जहां दो नेत्रहीन व्यक्तियों को जीवन की नई रोशनी मिल सकेगी। इस पुनीत कार्य में लायन राकेश पगारिया, नवरतन बापना, अनिल गग्गड, धर्मेंद्र गंगवाल, विजय डाड और रमेश कांकरवाल का विशेष सहयोग रहा।
लायन पवन पवार ने बताया कि लायंस आई हॉस्पिटल एवं आई बैंक ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गोखरू परिवार के इस अनुकरणीय और प्रेरणास्पद कार्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है।
**भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:**
**समाचार:** प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
**विज्ञापन:** विजय गढवाल 6377364129
**संपर्क कार्यालय:** भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
