उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर की टक्कर से तीन बाइक सवारों की दर्दनाक मौत

उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर की टक्कर से तीन बाइक सवारों की दर्दनाक मौत
X


उदयपुर-नाथद्वारा नेशनल हाईवे पर रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। चीरवा टनल से ठीक पहले एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक उछलकर काफी दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया, जिससे उसमें लदे कट्टे पूरी सड़क पर बिखर गए। शाम करीब 5:30 बजे हुए इस हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सुखेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रेलर को हटाकर यातायात सुचारू करवाया।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान रवा की नाल बारापाल निवासी प्रेमचंद (40) पुत्र सवजी मीणा, रियान मीणा (9) और मुकेश (32) पुत्र कडुवा मीणा के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के शवों को मोर्चरी में रखवाया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story