दूल्हे ने तिलक रस्म में स्वीकार किया सिर्फ 1 रुपये, दहेज-मुक्त समाज का संदेश दिया

भीलवाड़ा। गोयला (अजमेर) निवासी राजेंद्र सिंह राठौर की बेटी कोमल कंवर के विवाह में गेंदालिया (भीलवाड़ा) निवासी आर्यन सिंह राणावत ने तिलक की रस्म को पूरी पारंपरिक भव्यता के साथ निभाते हुए दहेज-मुक्त समाज का संदेश दिया।
बरात के साथ गोयला पहुंचे आर्यन सिंह का स्वागत वधु पक्ष ने तिलक की रस्म में किया। रस्म के दौरान वधु पक्ष ने 2,51,000 रुपये सुगन में दिए, लेकिन दूल्हे ने मात्र 1 रुपये और एक नारियल स्वीकार किया। इस प्रकार उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि विवाह केवल दो परिवारों के बीच आपसी सम्मान और विश्वास का रिश्ता है, न कि वित्तीय लेन-देन का माध्यम।
आर्यन सिंह ने कहा कि उनका परिवार हमेशा से दहेज प्रथा के विरोध में रहा है और वे सभी से इस कुप्रथा को छोड़ने का आग्रह करते हैं। उनके इस कदम की सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की और विवाह समारोह में यह उदाहरण बन गया कि पारंपरिक रस्मों को निभाते हुए भी दहेज जैसी बुराई को रोका जा सकता है।
भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - [email protected]
व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा
