हाड़ौती संभाग के प्रथम छात्रावास का शिलान्यास 1 मार्च को, ओम बिरला रखेंगे आधारशिला

भीलवाड़ा | हाड़ौती संभाग के सामाजिक व शैक्षणिक इतिहास में 1 मार्च 2026 का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है। कोटा के थेकड़ा स्थित भेरुजी स्थान पर ऐरवाल समाज के पहले सामुदायिक भवन एवं छात्रावास का भव्य शिलान्यास समारोह आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक परियोजना की आधारशिला लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कर-कमलों द्वारा रखी जाएगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रभारी जगदीश सूर्यवंशी उपस्थित रहेंगे।
शिक्षा और एकता का प्रतीक बनेगा नया केंद्र
महासभा के प्रदेश महामंत्री महावीर ऐरवाल ने बताया कि यह छात्रावास ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। वहीं मीडिया प्रभारी जीवन ऐरवाल के अनुसार, सुबह 10 से शाम 6 बजे तक चलने वाले इस समारोह में कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ सहित भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और अजमेर जैसे कई जिलों से हजारों समाज बंधु जुटेंगे।
