अवैध बजरी खनन पर पुलिस की कार्रवाई: 1 ट्रेलर व 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

X
गेंदलिया। बड़लियास थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन के खिलाफ थाना पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध खनन विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने दो अलग-अलग जगहों—सरहद दोवनी और सिंहपुरा स्थित बनास नदी क्षेत्र—में दबिश दी। यहां अवैध बजरी खनन करते पाए जाने पर 1 ट्रेलर और 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर मामला दर्ज किया गया है। इस अहम कार्रवाई में थाना बड़लियास से एएसआई जेठमल, हेड कांस्टेबल बजरंग लाल, विजय विक्रम सिंह, संदीप योगी, दिनेश कुमार लक्षकार, अशोक महिया, सूर्यज्ञान सिंह, विनोद कुमार और संदीप स्वामी सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।
Next Story
