महन्त बाबूगिरी महाराज ने कोराई में ही करा दिए प्रयागराज वाले हनुमानजी के दर्शन: कन्हैया मित्तल, खाटू में 1 रुपए में मिलेगा भोजन और आवास

महन्त बाबूगिरी महाराज ने कोराई में ही करा दिए प्रयागराज वाले हनुमानजी के दर्शन: कन्हैया मित्तल, खाटू में 1 रुपए में मिलेगा भोजन और आवास
X


भीलवाड़ा हलचल । श्री सांवरिया हनुमान मंदिर में पहली बार पहुंचे देश के प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने मंदिर की भव्यता और व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की। लेटे हुए हनुमानजी महाराज की विशाल प्रतिमा के दर्शन के बाद मित्तल ने कहा कि जो भक्त प्रयागराज नहीं जा सकते, महन्त बाबूगिरी महाराज ने उन्हें कोराई में ही बालाजी महाराज के साक्षात दर्शन सुलभ करा दिए हैं। उन्होंने प्रतिमा की दिव्यता की अनुभूति करते हुए कहा कि यहाँ 'आनंदित हनुमानजी' के विराजमान होने से पूरा वातावरण पावन और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया है। मित्तल ने विश्वास जताया कि भविष्य में इस मंदिर परिसर में लाखों भक्तों की उपस्थिति वाले विशाल आयोजन होंगे।

कारोई का वातावरण देख बोले— 'लग रहा है जैसे खाटूश्याम में गा रहा हूं'

भजन प्रस्तुति के दौरान कन्हैया मित्तल भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, "सांवलिया हनुमानजी के दरबार में हाजिरी लगाकर मैं धन्य हो गया हूँ। यहाँ का भक्तिमय माहौल देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे मैं साक्षात खाटूश्याम जी की धरा पर भजन गा रहा हूं।"

खाटू आने वाले भक्तों के लिए मात्र 1 रुपये में भोजन-आवास की सौगात

इस दौरान कन्हैया मित्तल ने एक बड़ी घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि खाटूश्याम जी आने वाले ऐसे श्रद्धालु जो आर्थिक तंगी के कारण होटलों या धर्मशालाओं का खर्च वहन नहीं कर सकते, उनके लिए वे शीघ्र ही मात्र 1 रुपये में रहने और खाने की उत्तम व्यवस्था शुरू करने जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप विजेता बनने पर बधाई दी और युवाओं को राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455


Next Story