खराब सड़क और रॉन्ग साइड का कहर: 100 फीट रोड पर पिकअप ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, बेकाबू होकर नाले में गिरी

खराब सड़क और रॉन्ग साइड का कहर: 100 फीट रोड पर पिकअप ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, बेकाबू होकर नाले में गिरी
X


भीलवाड़ा। शहर के 100 फीट रोड पर आरके वाटिका के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज गति से रॉन्ग साइड में आ रही एक पिकअप ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं पिकअप अनियंत्रित होकर पास ही स्थित नाले में जा गिरी।

रॉन्ग साइड से आई मौत की रफ्तार




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी सवार युवक पंचवटी चौराहे की ओर से अपनी सही साइड में जा रहा था। इसी दौरान 100 फीट रोड पर खराब सड़क के कारण सामने से रॉन्ग साइड में बेहद तेज गति से आ रही एक पिकअप ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे के बाद पिकअप चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सीधे नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि पिकअप चालक सुरक्षित बच गया, लेकिन स्कूटी सवार की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नगर विकास न्यास के खिलाफ फूटा गुस्सा

दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय निवासियों ने नगर विकास न्यास (UIT) की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि 100 फीट रोड की हालत लंबे समय से जर्जर है, जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ समय में इसी सड़क पर दो लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और छोटे-मोटे हादसे तो रोजमर्रा की बात हो गए हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद प्रशासन सड़क सुधार की जहमत नहीं उठा रहा है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story