गोवंश के लिए1000 किलो खरबूज भिजवाए

भीलवाड़ा बीएचएन। श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट की प्रेरणा से हमीरगढ़ रोड स्थित रामधाम गौशाला में एक गौ भक्त ने गोवंश के लिए 1000 किलो मीठे उच्च किस्म के खरबूज भिजवाए। प्रवक्ता गोविंद प्रसाद सोडाणी बताया कि देव इंडिया टैक्स फेब वाले देव गोयल ने अपनी मां बीना रानी गोयल के जन्मदिवस पर संगम फार्म हाउस से यह खरबूज भिजवाए। उनके द्वारा समय-समय पर शेड व गौ सहायता हेतु सहयोग किया जाता है।

गोवंश के लिए1000 किलो खरबूज भिजवाए

रामधाम में सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी ललित हेडा की अगुवाई में हुआ। राकेश सिंहल ने पाठ किया। हनुमान जी की आरती उतार कर प्रसाद वितरण किया गया। रामधाम में गीता पाठ भी प्रतिदिन जारी है।

Next Story