बिहार दिवस पर भीलवाड़ा में उमड़ेगी सेवा की गंगा: विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर में होगा 1000 से अधिक मरीजों का उपचार

बिहार दिवस पर भीलवाड़ा में उमड़ेगी सेवा की गंगा: विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर में होगा 1000 से अधिक मरीजों का उपचार
X

भीलवाड़ा | सामाजिक सरोकारों में अग्रणी पूर्वांचल जन चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बिहार दिवस के उपलक्ष्य में भीलवाड़ा में एक बड़े स्तर पर स्वास्थ्य सेवा अभियान चलाया जाएगा। ट्रस्ट द्वारा 22 मार्च 2026 को आजाद नगर स्थित टांक भवन में विशाल निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम देगी सेवाएं

समिति प्रभारी रजनीश वर्मा ने बताया कि शिविर में हृदय रोग, न्यूरोलॉजी, किडनी, अस्थि रोग, स्त्री रोग और दंत चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। इस पुनीत कार्य में सीएमएचओ कार्यालय और महात्मा गांधी हॉस्पिटल की टीम भी विशेष सहयोग देगी। शिविर में आने वाले जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क परामर्श के साथ-साथ दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

50 विशिष्ट विभूतियों का होगा सम्मान

बिहार दिवस के इस पावन मौके पर केवल स्वास्थ्य सेवाएं ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पित 50 विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान भी किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए गोपाल माली, हारून रंगरेज, अनुराधा झा, रामवती देवी और सुनील झा सहित समिति के कई सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

लिट्टी-चोखा का स्वाद और बिहार की संस्कृति

शिविर में आने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ बिहार की पारंपरिक संस्कृति को महसूस करने का मौका भी मिलेगा। विशेष आकर्षण के रूप में आगंतुकों के लिए बिहार का प्रसिद्ध व्यंजन “लिट्टी-चोखा” उपलब्ध कराया जाएगा। ट्रस्ट ने आमजन से अपील की है कि वे 22 मार्च को प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक आयोजित इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Next Story