जीवदया अभियान: गर्मी में मूक पशुओं के लिए वितरित किये जाएंगे 1001 टंकियां और गो-ग्रास पात्र

जीवदया अभियान:  गर्मी में मूक पशुओं के लिए वितरित किये जाएंगे 1001 टंकियां और गो-ग्रास पात्र
X

भीलवाड़ा | मूक पशुओं की सेवा और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ जैन युवा सेवा संस्थान ने इस वर्ष भी अपने वार्षिक 'जीव दया अभियान' का बिगुल फूंक दिया है। आगामी भीषण गर्मी को देखते हुए संस्थान ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बेजुबान पशुओं की प्यास बुझाने के लिए 1001 सीमेंट की टंकियां और गौ-ग्रास पात्र निःशुल्क वितरित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

बैठक में बनी सेवा कार्य की रूपरेखा

अभियान की तैयारियों को लेकर आज बाजार नंबर 2 स्थित सिद्ध मैचिंग पर मार्गदर्शक भूपेंद्र सिंह पगारिया के सानिध्य में संस्थान के पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बढ़ती गर्मी से पहले ही इन टंकियों और पात्रों का वितरण सुनिश्चित किया जाए। इस पुनीत कार्य के सफल संचालन के लिए गौरव तातेड़, सचिन चपलोत, मनोज खारीवाल, अभिषेक तातेड़, प्रियंक भानावत और जम्मू लोढ़ा को कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया है।

Next Story