जैन युवा सेवा संस्थान ने गर्मी में मूक पशुओं के लिए रखेंगे 1001 पानी की टंकियां


​भीलवाड़ा। जैन युवा सेवा संस्थान द्वारा शुक्रवार को सीताराम गौशाला में सेवा और भक्ति का संगम देखने को मिला। संस्थान के सदस्यों ने गौ माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप कर जीवदया का संदेश दिया। इस अवसर पर गौ माता को गुड़, हरा चारा और बाटा (पौष्टिक आहार) खिलाकर उनकी सेवा की गई।

​संस्थान के अध्यक्ष धर्मचन्द बाफना ने बताया कि संस्थान द्वारा अपनी नियमित गतिविधियों के साथ-साथ जीवदया के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में हर माह अलग-अलग स्थानों पर गौ सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

​गर्मी के लिए बड़ा अभियान: 1001 टंकियों का होगा वितरण

​अध्यक्ष बाफना ने आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए संस्थान द्वारा शीघ्र ही एक बड़ा अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत मूक पशुओं और पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 1001 पानी की टंकियां और गौग्रास पात्र वितरित किए जाएंगे, ताकि तपती गर्मी में बेजुबानों को पानी और भोजन के लिए भटकना न पड़े।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story