बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने मनाई दीपावली सजाई 101 दीपको की झांकी

बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने मनाई दीपावली सजाई 101 दीपको की झांकी
X

भीलवाड़ा स्थानीय अशोक नगर स्थित हेलन केलर विशेष विद्यालय के बौद्धिक दिव्यांग छात्रों ने दीपावली अवकाश से पूर्व दीपो का त्योंहार दीपावली धूमधाम व हर्सोल्लास के साथ मनाया और एक सौ एक दीपकों की झांकी सजाई! कार्यक्रम की शुरुआत मां लक्ष्मी व मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर विधिवत् पूजा अर्चना कर की गई!इस अवसर पर विद्यालय के बौद्धिक दिव्यांग छात्रों के लिए फैंसी ड्रेस, रंगोली, दीपक डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाई एवं दीपक सजाएं और अपनी प्रतिभा को रंगो के माध्यम से उकेरा साथ ही फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया व पारितोषिक जीते। इस अवसर पर अन्य बच्चों को दीपावली के उपहार बांटे ! विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोपाल लाल तिवाड़ी ने दीपावली की शुभकामनाएं दी। विशेष शिक्षिका सरला तिवाड़ी ने दीपावली त्यौहार के बारे मे बच्चों को जानकारी दी! बौद्धिक दिव्यांग छात्रों ने दीपावली की खुशियों को आतिशबाज़ी में समाहित करते हुए जमकर आतिशबाजी की एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया! कार्यक्रम में सरला तिवाड़ी, उषा शर्मा, भरत शर्मा,मोनिका चौधरी,आशा पारीक,विमलेश कंवर एवं रिंकू शर्मा भी उपस्थित थे!

Next Story