निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 108 लोगों की हुई जांच

भीलवाड़ा। शहर में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में “पहला सुख निरोगी काया” उद्देश्य के साथ निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आधुनिक लैब मशीनों की मदद से 108 लोगों की महत्वपूर्ण शारीरिक जांच की गई, जिससे बड़ी संख्या में नागरिकों को लाभ मिला।

शिविर में मांडल विधायक, अखेराम बड़ोदिया, कृष्ण मुरारी, भेरूलाल भड़ाणा, गोपीलाल भड़ाणा, श्याम भड़ाणा, राधेश्याम भड़ाणा, पार्षद विकास शर्मा, पार्षद प्रकाश भील, ओम सुथार, पूरण कामड, सीताराम गुर्जर, सोनू बैरवा, परशुराम मेघवंशी, कालू बैरवा, पवन बैरवा, लक्ष्मण बैरवा, महावीर बैरवा, किशन माली, छोटूलाल कुमावत, राजू बैरवा, नारायण बैरवा, नंदलाल मेघवंशी मौजूद रहे।

Next Story