पीथास विद्यालय में 109 छात्र छात्राओं को स्वेटर वितरण किए

X
By - राजकुमार माली |4 Feb 2026 8:57 PM IST
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- क्षेत्र के बड़ला ग्राम पंचायत के पीथास गांव में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में श्री महावीर युवक मण्डल सेवा संस्थान भीलवाड़ा के सहयोग से अध्ययनरत 109 छात्र-छात्राओं को सर्दी से बचाव हेतु स्वेटर वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । इस कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष पंकज लालानी, मंत्री महावीर बडोला, पूर्व अध्यक्ष पुखराज चौधरी व शौकीन डागा उपस्थित थे । अध्यक्ष लालानी ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें भगवान महावीर स्वामी द्वारा दिखाई गई राहों पर चलने का संकल्प लेते हुए सभी जीवों से दया और आपस में प्रेम व भाईचारे की भावना से रहना चाहिए । संस्था प्रधान सुनील डीडवानिया ने सभी अतिथियों का इस सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया ।।
Next Story
