मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा का संकल्प से सिद्धि तक अभियान 9 से, तैयारियों के लिए जिला कार्यशाला 8 को

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा का संकल्प से सिद्धि तक अभियान 9 से, तैयारियों के लिए जिला कार्यशाला 8  को
X

भीलवाड़ा । केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के विकसित भारत के अमृतकाल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल उपलब्धियों के साथ भारतीय जनता पार्टी 9 जून से संकल्प से सिद्धि तक अभियान चलाएगी। तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला कल भाजपा जिला कार्यालय पर रखी गई है।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि 8 जून रविवार दोपहर 12 बजे कार्यशाला भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सी पी जोशी के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता एवं भाजपा प्रदेश मंत्री अजित माण्डन के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित होगी। वहीं इस अति महत्वपूर्ण अभियान के लिए पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी को जिला संयोजक बनाया गया है। कार्यशाला में सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, पूर्व जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, पूर्व विधायक, प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, संकल्प से सिद्धि जिला समिति - मण्डल समिति संयोजक सह संयोजक, महापौर, सभापति, चैयरमेन, वाइस चैयरमेन, प्रधान, उप प्रधान, नेता प्रतिपक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष, महामंत्री, विधानसभा संयोजक, मण्डल अध्यक्ष महामंत्री, भीलवाड़ा मण्डल पदाधिकारी, नगर निगम पार्षद आदि को आमंत्रित किया गया है।

Tags

Next Story