भोपा की कमेरी में देवथड़ी श्याम का मेला आयोजित, भगवान देवनारायण के 1114वें जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब

करेड़ा (भीलवाड़ा)। उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत निंबाहेड़ा जाटान के निकटवर्ती गांव भोपा की कमेरी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देवथड़ी श्याम का विशाल मेला बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भरा गया। भगवान देवनारायण के 1114वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस मेले में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
धार्मिक अनुष्ठानों के साथ उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
ग्रामीण भागीरथ गुर्जर ने बताया कि भगवान देवनारायण के जन्मोत्सव को लेकर गांव में सुबह से ही उत्सव का माहौल रहा। देवथड़ी श्याम के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक के कार्यक्रम आयोजित किए गए। मेले में निंबाहेड़ा जाटान सहित आसपास के दर्जनों गांवों से आए पुरुष, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान के दर्शन कर खुशहाली की मन्नत मांगी।
भजन कीर्तनों से गूंजा परिसर
मेले के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। इस विशेष अवसर पर बीएल कांगश, प्रकाश गुर्जर, हरदेव गुर्जर सहित कई गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से मेले की व्यवस्थाओं को संभाला और महाप्रसाद का वितरण भी किया गया।
धार्मिक आयोजनों और क्षेत्र की कानून व्यवस्था से जुड़ी हर बड़ी और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें भीलवाड़ा हलचल के साथ।
भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल (6377364129)
सम्पर्क कार्यालय: भीलवाडा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाडा (फोन: 7737741455)
