फूलिया कलां का वांटेड हिस्ट्रीशीटर जोधपुर में गिरफ्तार, लूट और तस्करी के 12 मामलों में था फरार

फूलिया कलां का वांटेड हिस्ट्रीशीटर जोधपुर में गिरफ्तार, लूट और तस्करी के 12 मामलों में था फरार
X


​भीलवाड़ा/जोधपुर। भीलवाड़ा जिले के फूलिया कलां थाने में दर्ज एनडीपीएस और लूट के गंभीर मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे शातिर हिस्ट्रीशीटर हनुमान विश्नोई को पुलिस ने जोधपुर में फिल्मी स्टाइल में पीछा कर दबोच लिया है। आरोपी पर भीलवाड़ा और जोधपुर सहित विभिन्न जिलों में कुल 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जोधपुर पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को भीलवाड़ा पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

​नाकाबंदी तोड़कर स्कॉर्पियो से भागा तस्कर

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम डीजीपी के आदेश पर प्रदेशभर में आयोजित 'ए' श्रेणी की नाकाबंदी के दौरान जोधपुर के देवनगर थाना पुलिस ने एक काले रंग की स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही आरोपी हनुमान विश्नोई (32) ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और नाकाबंदी तोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा किया और घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

​राजकॉप ऐप से हुई पहचान, भीलवाड़ा पुलिस को थी तलाश

पुलिस ने जब मौके पर 'राजकॉप ऐप' के जरिए आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। गिरफ्तार आरोपी हनुमान विश्नोई बनाड़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है और भीलवाड़ा जिले के फूलिया कलां थाने में दर्ज मादक पदार्थों की तस्करी (NDPS) और लूट के मामलों में मुख्य वांछित अपराधी है। इसके अलावा वह जोधपुर के डांगियावास थाने के एक वारंट में भी फरार चल रहा था।

​आरोपी भीलवाड़ा पुलिस के हवाले

आरोपी के पास से स्कॉर्पियो जब्त कर ली गई है। जोधपुर कमिश्नरेट द्वारा प्रिवेंटिव सेक्शन में कार्रवाई कर पाबंद करवाने के बाद, आरोपी को अग्रिम अनुसंधान और पूछताछ के लिए भीलवाड़ा पुलिस टीम को सौंप दिया गया है। भीलवाड़ा पुलिस अब उससे जिले में हुई तस्करी और लूट की अन्य वारदातों के संबंध में गहनता से पूछताछ करेगी।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story