देवस्थान विभाग मंत्री 12 अप्रैल को भीलवाडा दौरे पर

भीलवाड़ा, । पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत 12 अप्रैल को सुमेरपुर से प्रस्थान कर सुबह 11 बजे आसीन्द पहुंचेगे तथा पं.स. हुरडा के ग्राम लक्ष्मीपुरा में विकास कार्यो का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। तत्पश्चात कुमावत दोपहर 1 बजे फलामादा ग्राम में विभिन्न विकास कार्यो का उद्घाटन करेंगें।
पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग मंत्री सायं 4 बजे आसींद से प्रस्थान कर बिजयनगर पहुंचेंगे व भीलवाडा डेयरी द्वारा नवनिर्मित पशु आहार संयंत्र का अवलोकन करेंगे एवं सायं 5 बजे ग्राम खारी का लाम्बा में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कुमावत रात्रि 9 बजे जयपुर के प्रस्थान करेंगे।
Next Story
