त्रिवेणी संगम पर मनाई गुरु रविदास जयंती, सामुदायिक भवन के लिए 13 लाख की घोषणाएं

त्रिवेणी संगम पर मनाई गुरु रविदास जयंती, सामुदायिक भवन के लिए 13 लाख की घोषणाएं
X

भीलवाड़ा। त्रिवेणी संगम पर ऐरवाल रैदास समाज की ओर से संत गुरु रविदास जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मांडलगढ़ विधायक ने शिरकत की और गुरु रविदास जी के उपदेशों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में समाज की ओर से सामुदायिक भवन की मांग रखी गई, जिस पर विधायक ने पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। भाजपा नेता अनिल पारीक ने ग्यारह हजार रुपये ,प्रांतीय रैदास अहिरवार ऐरवाल महासभा के अध्यक्ष डॉ रामस्वरूप अहिरवार ने सामुदायिक भवन के लिए एक लाख इक्यावन हजार रुपये देने की घोषणा की । मंदिर निर्माण समिति के सचिव जीवन ऐरवाल ने बताया की समाज की ओर से सामुदायिक भवन के लिए लगभग तेरह लाख रुपये की घोषणाएं हुईं। कार्यक्रम में समाज के कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। अध्यक्ष धनराज ऐरवाल ने बताया कि गुरु रविदास जी के भजनों पर कृष्णा रणधवल डांसर सपना भीलवाड़ा तथा हास्य कलाकार सांवर सेन ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।

Next Story