भाजपा ओबीसी मोर्चा श्रमिक संवाद सम्मेलन 13 फरवरी को, तैयारी बैठक संपन्न

भाजपा ओबीसी मोर्चा श्रमिक संवाद सम्मेलन 13 फरवरी को, तैयारी बैठक संपन्न
X

भीलवाड़ा, । भाजपा ओबीसी मोर्चा के तत्वावधान में श्रमिक संवाद सम्मेलन 13 फरवरी को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित होगा। इसके लिए आज भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की मौजूदगी में तैयारी बैठक आयोजित की गई।

भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी ने बताया कि सम्मेलन में ओबीसी मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमावत मुख्य अतिथि होंगे। बैठक में जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष भगवत सिंह खैराबाद, महामंत्री रवि पूरी, यशोवर्धन सेन, दलीचंद गाडरी, चुन्नीलाल, ललित भाटी, नानूराम माली, कुमावत, नारायण लाल जाट, हंसराज जाट, किशन रायका, शंकर गुर्जर, मनीष जांगिड़ सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

Next Story