राजस्थान की अदालतों में ग्रीष्मकालीन समय लागू: 13 अप्रैल से सुबह 8 बजे शुरू होगी सुनवाई

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों के समय में बदलाव किया गया है। भीषण गर्मी को देखते हुए आगामी 13 अप्रैल से न्यायालयों में ग्रीष्मकालीन समय-सारिणी (समर शेड्यूल) लागू हो जाएगी। यह व्यवस्था 28 जून तक पूरे प्रदेश में प्रभावी रहेगी।
हाईकोर्ट का नया समय
अधिसूचना के अनुसार, राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायिक कार्यवाही अब सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी। सुनवाई के दौरान सुबह 10:30 से 11 बजे तक आधे घंटे का मध्यांतर (ब्रेक) रहेगा। वहीं, हाईकोर्ट कार्यालयों का कामकाज सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे तक संचालित होगा, जिसमें सुबह 10:30 से 10:45 बजे तक 15 मिनट का ब्रेक दिया जाएगा।
ट्रायल कोर्ट (अधीनस्थ अदालतें) का शेड्यूल
प्रदेश की सभी ट्रायल कोर्ट में सुनवाई का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। इन अदालतों में सुबह 10 से 10:15 बजे तक 15 मिनट का ब्रेक रहेगा। हालांकि, इन अदालतों के कार्यालयों का कार्य समय सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे तक ही रहेगा।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
