पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव 14 से दादाबाड़ी में

भीलवाड़ा | जिन कुशल सूरी दादाबाड़ी भीलवाड़ा में इस वर्ष पहली बार दो दिवसीय प्रभु पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव का 14 एवं 15 दिसंबर को मनाया जाएगा। कार्यक्रमों का शुभारंभ 13 दिसंबर को होगा। साध्वी गुणरंजनाश्री का मंगल प्रवेश चिंतामणि पार्श्वनाथ मंदिर से दादाबाड़ी परिसर में सुबह 8:30 बजे होगा। 14 दिसंबर को पोस दसमी पर प्रभु पार्श्वनाथ भगवान की स्नात्र पूजा, जन्म कल्याणक महोत्सव एवं धार्मिक अनुष्ठान होंगे। शाम 7 बजे से भक्ति संध्या होगी। निशा हिंगड़ एवं अंकुर बंब आएंगे। 15 दिसंबर को सुबह 9 बजे से दादा गुरुदेव कुशल सूरी की अष्टप्रकारी पूजा होगी। दादाबाड़ी ट्रस्ट के सचिव भागचंद बंब ने बताया कि साध्वी गुणरंजनाश्री का सानिध्य मिलेगा।

Next Story