वंदे मातरम के 150 वर्ष: प्रदेशभर में गूंजेगी राष्ट्रगीत की धुन, मुख्य सचिव ने दिए तैयारियों के निर्देश

वंदे मातरम के 150 वर्ष: प्रदेशभर में गूंजेगी राष्ट्रगीत की धुन, मुख्य सचिव ने दिए तैयारियों के निर्देश
X


​भीलवाड़ा। राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर राजस्थान प्रदेश में भव्य कार्यक्रमों की तैयारी शुरू हो गई है। आगामी दिनों में चार चरणों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिला कलेक्टरों एवं संभागीय आयुक्तों की महत्वपूर्ण बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

​मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर 26 जनवरी तक विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाए। इस अभियान का उद्देश्य नई पीढ़ी को राष्ट्रगीत के महत्व और देशभक्ति की भावना से जोड़ना है।

​प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा:

​आयोजनों को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए निम्नलिखित कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं:

​21 से 26 जनवरी: सामूहिक वंदे मातरम गायन, निबंध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी का आयोजन।

​23 से 25 जनवरी: विशेष 'वंदे मातरम प्रदर्शनी' लगाई जाएगी।

​25 जनवरी: राष्ट्रभक्ति पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन।

​25 से 26 जनवरी: सार्वजनिक स्थलों पर बैंड वादन, सेल्फी कैंपेन और देशभक्ति गीतों की गूंज।

​26 जनवरी (गणतंत्र दिवस): मुख्य समारोह में राष्ट्रगान के तुरंत पश्चात सामूहिक राष्ट्रगीत गायन अनिवार्य रूप से किया जाएगा।

​प्रशासन और राष्ट्रभक्ति: राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों और प्रदेश की कानून व्यवस्था से जुड़ी हर बड़ी और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें भीलवाड़ा हलचल के साथ। समाचार भेजें 9829041455 पर।

Tags

Next Story