उत्साह से मनाया स्वामी विवेकानंद का 164वां जन्मोत्सव

भीलवाड़ा। विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, शाखा द्वारा 12 जनवरी युवा दिवस के उपलक्ष्य में दिन भर विविध कार्यक्रम हुए। विभिन्न विद्यालयो में स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर उद्बोधन हुए। शहर में अनेकों मोहल्लों एवं सोसाइटी में पुष्पांजलि कार्यक्रम हुए। मुख्य रूप से सूचना केंद्र चौराहे पर सेल्फी विद स्वामी जी, साहित्य प्रदर्शनी का आयोजन रहा। सांय में भारत माता पूजन का कार्यक्रम रहा, जिसमें केन्द्र के प्रांत, विभाग व नगर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आदरणीय विधायक अशोक जी कोठारी ने स्वामी जी को पुष्प अर्पण कर भारत माता पूजन में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रांत प्रमुख श्री भगवान सिंह, विभाग प्रमुख सुनील जोशी, सत्यम शर्मा व नगर प्रमुख भूपेन्द्र जोशी, प्रतिमा गर्ग, धीरज शर्मा व मधु गुप्ता उपस्थित रहे। नगर प्रमुख भूपेन्द्र जोशी ने बताया कि फरवरी माह में केंद्र की अखिल भारतीय अधिकारी बैठक होने वाली है जिसमें 547 अधिकारी पूरे भारत से उपस्थित रहेंगे।
