भीलवाड़ा राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक्स 17 वर्ष में छात्र विजेता व 19 वर्ष छात्र में उप विजेता

X
गुरला (बद्री लाल माली) सरूपगंज सिरोही में आयोजित 69 वीं राज्यस्तरीय जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में भीलवाड़ा ने 17 वर्ष छात्र में प्रथम स्थान व 19 वर्ष छात्र में उप विजेता का खिताब प्राप्त किया ।भीलवाड़ा टीम के दलनायक मुकेश कुमावत ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भीलवाड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भीलवाड़ा को चैंपियनशिप दिलवाई । 17 वर्ष में अर्पित सुवालका ने पेरेलल बार पर रजत ,पामेल हॉर्स पर रजत , रोमन रिंग पर कांस्य ,फ्लोर पर कांस्य व चिराग़ अहीर ने फ्लोर पर रजत ,वॉल्टिंग टेबल पर रजत व पेरेलएल बार पर कांस्य पदक जीते ।ओम प्रकाश चौधरी ,महेश टाक,दिलीप टाक ,कमल कुमार टीम प्रशिक्षक व गोविन्द प्रसाद तेली , यशवन्त व्यास , आरती राणावत टीम प्रभारी थे ।
Next Story
