रक्तदान शिविर आयोजित, 172 यूनिट रक्त संग्रहित

रक्तदान शिविर आयोजित, 172 यूनिट रक्त संग्रहित
X

भीलवाड़ा BHNसिन्धुपति युवा सेवा संस्कार समिति (रजि.) व सिन्धुपति महिला मण्डल के तत्वावधान में सकल सिन्धी समाज, भीलवाड़ा द्वारा आराध्य देव भगवान श्री झूलेलाल साहिब के जन्मोत्सव ’चेटीचंड’ के उपलक्ष्य में रविवार को एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में समाज के युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 172 यूनिट रक्तदान किया।

संस्था अध्यक्ष दीपू सभनाणी ने बताया कि संस्था द्वारा आयोजित यह 26वां रक्तदान शिविर था। कार्यक्रम का शुभारंभ गोविंद धाम दरबार के संत श्री किशन चंद जी महाराज, माता श्री पारो बहन, सिन्धी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष रमेश सबनानी एवं श्री झूलेलाल मित्र मंडल के हीरालाल गुरनानी द्वारा भगवान झूलेलाल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। संतों ने रक्तदाताओं को आशीर्वाद देते हुए उन्हें समाज सेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी रहने की प्रेरणा दी।

रक्तदान के साथ-साथ दरियानी परिवार व अरिहंत हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का भी आयोजन किया गया। इस शिविर का समाज के अनेक जरूरतमंद लोगों ने लाभ उठाया।

इस भव्य आयोजन में पूज्य दादा साहिब झूलेलाल मंदिर, हरिशेवा धाम, प्रेम प्रकाश आश्रम, श्री गोविंद धाम दरबार, एवं माँ इच्छपूर्णी दुर्गा माता मंदिर सहित शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ एवं सिन्धी सेंट्रल पंचायत, श्री झूलेलाल मित्र मंडल, अमर शहीद हेमू कालाणी शिक्षण संस्थान, और संत कँवर राम धर्मशाला मण्डल ट्रस्ट आदि संस्थाओं का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक खुबवानी, विजय लखवानी, दिलीप रामनानी, ताराचंद बाबानी, गिरीश कृपलानी, प्रकाश मोटवानी, सन्नी खोतानी, राजू पेशवानी, धर्मेंद्र देवनानी, प्रेम मोतियानी, पवन राजानी, कमलेश मेठानी, दीपक मोतियानी, सुरेश पेशवानी, जितेंद्र पोपटानी, दीपक लालवानी, महेश सबनानी, प्रदीप सावलानी, ललित झामनानी, विकास उदवानी, भगवान सामतानी, अशोक जगत्यानी, महेश दरियानी, राजकुमार दरियानी, चिमन इसरानी, कैलाश कृपलानी, मनीष सबदानी, विनोद झुर्रानी एवं राजकुमार कृपलानी सहित सकल सिन्धी समाज की समस्त संस्थाओं व व्यापारियों का विशेष योगदान रहा।

Next Story