राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में 18 खिलाड़ी कर रहे पूर्वाभ्यास

X
भीलवाड़ा । भीलवाड़ा जिले के 18 खिलाड़ी 30 सितंबर से अजमेर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पूर्व पूर्व प्रशिक्षण सेंट्रल एकेडमी बापू नगर भीलवाड़ा में ले रहे हैं दलाधिपति भीम सिंह चुंडावत ने बताया की भीलवाड़ा जिले से राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में 14 वर्ष छात्र-छात्रा में 9 छात्र एवं 9 छात्राएं भाग लेने जा रही है जिनका पूर्व अभ्यास प्रशिक्षण शिविर सेंट्रल एकेडमी बापू नगर भीलवाड़ा में 26 सितंबर से प्रारंभ हुआ जो 28 सितंबर तक चलेगा एवं सभी चयनित खिलाड़ी 29 सितंबर को भीलवाड़ा से अजमेर के लिए रवाना होंगे एवं 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
Next Story
