नेहरू तलाई के कायाकल्प एवं पुनर्विकास पर 18 करोड़ खर्च होंगे- विधायक कोठारी

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा विधानसभा के विधायक अशोक कोठारी की अनुशंषा पर शहर के मध्य स्थित नेहरू तलाई के पुनर्विकास पर 18करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

विधायक अशोक कोठारी ने बताया कि भीलवाड़ा शहर के मध्य स्थित नेहरू तलाई को सौंदर्यकरण एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए अनुशंषा की, जिस पर नगर विकास न्यास ने परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करवा मथुरा की एक फर्म को कार्यादेश जारी कर दिए गए।

इस परियोजना पर नेहरू तलाई को नवीन एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान करने तथा शहर की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए तैयार प्रस्ताव पर न्यास अध्यक्ष जिला कलेक्टर ने प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी।

कोठारी ने बताया डीपीआर के अनुसार परियोजना पर अनुमानित 18 करोड़ का व्यय होगा। प्रस्ताव का अनुमोदन न्यास की धूमचक्र बैठक में पारित कर राज्य सरकार को भिजवा दिया है। उन्होंने बताया कि यह योजना शहर को नया एवं आकर्षक केंद्र देगी जिससे शहरवासी पर्यटन केंद्र के रूप में लाभान्वित होंगे।

Next Story