भीलवाड़ा: श्री शिव पुराण महाकथा में सेवा की सरिता, भक्तों को पिलाया 18 हजार गिलास 'केरी का पानी'

भीलवाड़ा। मेडिसिटी ग्राउंड में आयोजित श्री शिव पुराण महाकथा के दौरान सेवा और समर्पण के अनूठे दृश्य देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को श्री श्याम सेवा समिति, काशीपुरी धाम, भीलवाड़ा द्वारा नर्मदा जल काउंटर नंबर 3 पर श्रद्धालुओं के लिए शीतल एवं शीतल पेय की व्यवस्था की गई।
समिति द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए भक्तों को 400 केन (लगभग 3500 लीटर) ताजे केरी का पानी (पना) वितरित किया गया। इस सेवा के माध्यम से करीब 18,000 गिलास केरी का पानी श्रद्धालुओं को पिलाकर राहत पहुंचाई गई। इस पुनीत कार्य में समिति के सदस्यों के साथ-साथ उनके परिजनों, विशेषकर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक अपना सहयोग दिया।
कल एकादशी पर बंटेगी सावे की खिचड़ी
समिति अध्यक्ष सुरेश पोद्दार ने बताया कि आज की सेवा और भक्तों के आनंद को देखते हुए सभी सदस्यों ने सामूहिक निर्णय लिया है कि कल एकादशी के पावन अवसर पर फलाहारी प्रसादी का वितरण किया जाएगा। इसके तहत करीब 150 किलो सावे की खिचड़ी और आलू चिप्स भक्तों में बांटे जाएंगे।
इन सेवादारों ने दिया योगदान
सेवा कार्य में गोकुल अग्रवाल, मनीष शर्मा, कैलाश राठी, ज्योति अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, विजेंद्र शर्मा, सुरेंद्र अग्रवाल, वंश शर्मा, भावेश अग्रवाल, भावना पारीख सहित कई कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं अर्पित कीं।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
