महात्मा गांधी अस्पताल में 1.80 करोड़ की लागत से सीसी सड़कों के कार्य का शुभारम्भ

महात्मा गांधी अस्पताल में 1.80 करोड़ की लागत से सीसी सड़कों के कार्य का शुभारम्भ
X

भीलवाड़ा । शहर के प्रमुख चिकित्सा संस्थान महात्मा गांधी (एमजी) अस्पताल में ₹1.80 करोड़ की लागत से सीसी सड़कों के निर्माण का शुभारम्भ किया गया।

इस महत्वपूर्ण कार्य का शुभारम्भ विचार परिवार के वरिष्ठ श्रद्धेय बालकिशन सोनी के कर-कमलों से हुआ, जबकि सांसद दामोदर अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने की।

पंडित उत्तम शर्मा के विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद नवकार मंत्र व गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ कार्य की शुरुआत हुई।

यह कार्य भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी की अनुशंषा से स्वीकृत ₹10 करोड़ की राशि के तहत प्रथम चरण में शुरू किया गया है।

इस अवसर पर विधायक अशोक कोठारी ने कहा कि बेहतर आधारभूत संरचना से अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को काफी सुविधा मिलेगी। सांसद दामोदर अग्रवाल ने भी इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम में समाजसेवी उदय लाल समदानी, पार्षद मोहिनी माली, ओम साईं राम, पार्षद प्रतिनिधि देवेन्द्र हाड़ा, महात्मा गांधी चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. अरुण गौड़, नर्सिंग अधीक्षक मुकुट सिंह, डॉ. सुरेन्द्र मीणा, डॉ. वीरेन्द्र, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी संदीप झंवर, अधिशाषी अभियंता यूआईटी संदीप माथुर, अधिशाषी अभियंता एवीवीएनएल ओम प्रकाश खटोड़ सहित प्रदीप सांखला, बाबू लाल टाक, एडवोकेट अर्पित कोठारी, गजेन्द्र सिंह राठौड़, संजय राठी, कमल कोठारी, राजकुमार इनाणी, एडवोकेट राघव आचार्य, दिनेश सुथार, बहादुर सिंह , करण सिंह , हिमांशु शुक्ला, आरती कोगटा, डॉ. राजेन्द्र छीपा आदि बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे।

Next Story