डायरेक्टर नरेश गोयल ने दिया आश्वासन 2 महीने में विलोपित हुए पदों पर किया जाएगा विचार

भीलवाड़ा।
राजस्थान नर्सिंग यूनियन के जिला अध्यक्ष लक्की ब्यावट के नेतृत्व में महात्मा गांधी चिकित्सालय में राजमेश के डायरेक्टर के आने पर उनका बुके देकर स्वागत किया गया साथ ही उनसे मांग की गई की राजस्थान में सातों मेडिकल कॉलेज में विलोपित हुए पदों से पूरे राजस्थान के मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग कर्मचारियों में रोष है और उनसे आग्रह किया गया कि इन विलुप्त किए गए पदों पर नर्सेज ने अपना कर्तव्य निभाते हुए 9 साल अनवरत सेवा देकर मेडिकल कॉलेज को स्थापित होने में अपना खून पसीना बहाया है ऐसे में मानवीय दृष्टिकोण के आधार पर ही सही परंतु इन सभी नर्सिंग कर्मचारियों को पुनः अपने पदों पर पदस्थापन किया जाए और इस आदेश को पुन वापस लिया जाए ऐसा आग्रह किया गया इस पर डायरेक्टर नरेश गोयल ने आश्वासन दिया कि वह अभी 2 महीने तक इन आदेशों पर पुन विचार करेंगे साथ ही भीलवाड़ा जिले में रिक्त पड़े नर्सिंग कर्मचारी के पद जो cmho मे 48 और pmo मे 27 पदों पर नर्सेज का समायोजन करने की मांग की गई जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया की समस्त नर्सेज को जिले में ही रहने के पूरे प्रयास किए जाएंगे और उन्होंने ये भी कहा कि 2 महीने तक इन आदेशों के तहत किसी को रिलीव नहीं किया जाएगा.
राजमेश के डायरेक्टर से मिलकर नर्सेज ने महात्मा गांधी चिकित्सालय में मासिक वेतन समय से मिले इसकी मांग को भी रखा जिस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि बजट संबंधित समस्याएं महात्मा गांधी चिकित्सालय भीलवाड़ा एवं राजमेश मेडिकल कॉलेज भीलवाड़ा नहीं आने देंगे. कार्यालय अधीक्षक डॉक्टर अरुण गॉड ने नर्सेज के कोविड मे कार्य कि सराहना के साथ ही गोयल से कहा कि भीलवाड़ा के नर्सेज राजस्थान मे अपनी सेवा के लिए जाने जाते है ऐसे मे इनकी जायज मांगे है जिनको पूर्ण किया जाना चाइये.
ज्ञापन देने वालों में कार्यकारी जिला अध्यक्ष गिरिराज लड्ढा, जिला उपाध्यक्ष करण सिंह, मेडिकल कॉलेज अध्यक्ष निरंजन चम्पावत, अश्विनी पाराशर,सत्यनारायण, दिनेश परिहार,मनोज धाकड़ पंकज सोनी,पप्पू रेगर, अंकित काबरा,कुलदीप आर्य, दिनेश खटीक,ललित जीनगर लखन राव, हेमराज माली, सहित कई नर्सिंग कर्मचारी उपस्थित थे.
