आकोला में हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को

X
आकोला (रमेश चंद्र डाड)आकोला कस्बे में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 अप्रैल गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव जोशी मौहल्ला स्थित बालाजी मंदिर पर बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। प्रीय दर्शी पारीक ने बताया कि जन्मोत्सव पर निम्नानुसार कार्यक्रम आयोजित होंगे । 1 अप्रैल बुधवार को प्रात:8.15 बजे अखंड रामायण पाठ स्थापना ,2अप्रैल गुरुवार प्रात:6.15 बजे अभिषेक, प्रातः 8.15 बजे हवन एवं चोला धारण, दोपहर 12.15 बजे छप्पन भोग दर्शन, महाआरती होगी । महाआरती के पश्चात छप्पन भोग का प्रसाद वितरण होगा। यह आयोजन श्री राम सेवा समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया जाएगा।
Next Story
