बजरी माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', लगातार तीसरे दिन बड़ी कार्रवाई, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

बजरी माफियाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक, लगातार तीसरे दिन बड़ी कार्रवाई, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
X


सवाईपुर (सांवर वैष्णव)। जिले में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़लियास थाना पुलिस ने रविवार को लगातार तीसरे दिन बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के भाकलिया गांव के पास से अवैध बजरी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।

एएसआई गोपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के सख्त निर्देशों के बाद थाना प्रभारी जसवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम रविवार सुबह गश्त पर थी। इसी दौरान भाकलिया गांव के पास जित्या माफी रोड़ पर अवैध बजरी का परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पुलिस की मुस्तैदी से माफियाओं में हड़कंप

पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाने लाकर खड़ा किया है और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार की जा रही इस सख्त कार्रवाई से बजरी माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों में बड़लियास पुलिस की यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है, जो अवैध खनन पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्रवाई में शामिल टीम:

इस सफल कार्रवाई में एएसआई गोपाल सिंह, कांस्टेबल बाबूलाल और विनोद कारगवाल सहित पुलिस जाब्ता शामिल रहा।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story