माली समाज का विवाह सम्मेलन शनिवार को,: तुलसी विवाह सहित 20 जोड़े बनेंगे जीवनसाथी, भीलवाड़ा हलचल पर होगा live
भीलवाडा। उप नगर पुर में शनिवार को तीसरे माली समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 20 जोड़े हमसफर बनेंगे। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। विवाह समारोह का भीलवाड़ा हलचल न्यूज एप पर लाइव किया जाएगा। वहीं तुलसी विवाह को लेकर आज भगवान का धूमधाम के साथ बेवाण लाया गया।
माली समाज विकास सेवा संस्थान पुर के अ
ध्यक्ष भैरूलाल माली और सचिव शंकरलाल माली ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को घाटी के हनुमान मंदिर से बिन्दौली लेकर ठाकुर जी को पावणा लाया गया। सामूहिक विवाह को लेकर घाटी के हनुमान मंदिर पर आकर्षक रोशनी और सजावट की गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार 1 मार्च को सुबह सवा सात बजे बारात की अगवानी की जाएगी, 8 बजे दूल्हा दुल्हनों की बिन्दौली निकलेगी जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई घाटी के हनुमान मंदिर पहुंचेगी जहां तोरण की रस्म निभाई जाएगी और दोपहर सवा बारह बजे पाणिग्रहण संस्कार होगा। इसके बाद आशीर्वाद समारोह का आयोजन होगाजिसमें सांसद दामोदर अग्रवाल, स्थानीय विधायक अशोक कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी,राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली, डॉ. शंकर लाल माली सहित कई जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे। सभी जोड़ों को उपहार स्वरूप चांदी के पायजेब की एक जोड़ी, पंलग सेट, बड़ी अलमिरा व जरूरत के हिसाब से स्टील के बर्तन सहित अन्य सामग्री सभी जोड़ों को समान रूप से दी जायेगी। तत्पश्चात् सायं 7 बजे विदाई समारोह आयोजित होगा।।रामस्वरूप गोयल, प्रभुलाल नुईवाल, नानूराम गोयल, राजकुमार गोयल, जमनालाल के साथ ही कमेटी के सभी सदस्य तैयारियों में लगे हुए है।
भीलवाड़ा हलचल पर शनिवार
को 11 बजे से लाइव
भीलवाड़ा हलचल ऐप,www.bhilwarahalchal,com के साथ ही सोशल मीडिय यूट्यूब X, फेसबुक टेलीग्राम व्हाट्सएप आदि पर शनिवार प्रात 11:00 बजे से विवाह समारोह का लाइव प्रसारण देखे सकते हे।एंड्राइड टीवी पर घर बैठे यूट्यूब भीलवाड़ा हलचल के माध्यम से भी आप लाइव प्रसारण देख पाएंगे
