आम मेवाड़ सेन समाज चारों चौखला मातृकुंडिया की बैठक 20 सितंबर को

X
गुरला (सत्यनारायण सेन)। चित्तौड़गढ़ जिले के मातृकुंडिया में आम मेवाड़ सेन समाज चारों छोकला मातृकुंडिया की मासिक बैठक अब 20 सितंबर शनिवार को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी समाज के मीडिया प्रवक्ता सत्यनारायण सेन गुरला ने दी।
समाज के अध्यक्ष प्रहलाद सेन शिंदेसर ने बताया कि सामान्यत: यह बैठक अमावस्या के दिन होती है, लेकिन इस बार कुछ स्थानों पर अमावस्या से ही नवरात्र प्रारंभ होने के कारण बैठक की तिथि एक दिन पहले चतुर्दशी को निर्धारित की गई है।
इस बैठक में मातृकुंडिया की कार्यकारिणी के साथ ही चारों जिला (छोकला) की सभी कार्यकारिणी (कमेटी) के अध्यक्ष, सदस्य तथा सभी समाजजन आमंत्रित हैं।
बैठक में समाज के समग्र विकास एवं समाज हित में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की जाएगी। समाज के उत्थान हेतु आवश्यक निर्णय लिए जाने की भी संभावना है।
Next Story
