टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल: भीलवाड़ा में क्रिकेट का जुनून, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, अहमदाबाद में उमड़े शहरवासी

भीलवाड़ा विजय गढ़वाल। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले को लेकर आज वस्त्र नगरी भीलवाड़ा में क्रिकेट का जबरदस्त खुमार देखने को मिला। मैच शुरू होने के साथ ही शहर के व्यस्ततम बाजारों में सन्नाटा पसर गया, वहीं खेल प्रेमियों की टोलियां बड़ी स्क्रीनों और टीवी के सामने जमी नजर आईं। जीत की घोषणा से पहले ही आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया।
बाजारों में दिखा 'कर्फ्यू' जैसा माहौल
फाइनल मैच का रोमांच इस कदर हावी रहा कि दोपहर बाद से ही शहर की सड़कों पर आवाजाही कम होने लगी। शाम को मैच शुरू होते ही मुख्य बाजारों में सन्नाटा छा गया। लोग अपने प्रतिष्ठानों और घरों में टीवी के सामने डट गए। क्रिकेट के प्रति दीवानगी का आलम यह रहा कि चौकों और मोहल्लों में मित्रों की मंडलियां बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच का लुफ्त उठाती नजर आईं। हर बाउंड्री और विकेट पर शहर की गलियों में उत्साह का शोर गूंजता रहा।
अहमदाबाद पहुंचे भीलवाड़ा के क्रिकेट प्रेमी
सिर्फ शहर में ही नहीं, बल्कि भीलवाड़ा से बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए सीधे अहमदाबाद पहुंचे हैं। वहां के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भीलवाड़ा के प्रशंसकों ने तिरंगा लहराकर भारतीय टीम का हौसला बढ़ाया। लाइव मैच देखने गए दर्शकों ने बताया कि फाइनल को लेकर वहां का माहौल बेहद जोश से भरा हुआ है।
कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत नाचने लगे।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
