भाजपा सदस्यता अभियान 2024 भाजपा नंदराय मंडल की कार्यशाला संपन्न

भाजपा सदस्यता अभियान 2024 भाजपा नंदराय मंडल की कार्यशाला संपन्न
X

भीलवाड़ा। आकोला (रमेश चंद्र डाड)भाजपा नंदराय मंडल की भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के तहत जिला भाजपा संगठन के निर्देशानुसार कार्यशाला मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार पाराशर की अध्यक्षता में महेश संस्थान आकोला में संपन हुई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि सदस्यता अभियान के जिला सहसंयोजक रोशन मेघवंशी, मुख्य वक्ता ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष भगवत सिंह थे। भगवत सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी सदस्यता अभियान में नए सदस्य बनाने के साथ साथ पुराने सदस्यों को भी पुन: सदस्यता लेनी। सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक प्रियदर्शी पारीक ने सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार पाराशर ने जिला प्रभारी संयोजक को नंदराय मंडल से तय लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने का आश्वासन दिया। कार्यशाला को जिला सह सयोजक रोशन मेघवंशी, बृजराज कृष्ण उपाध्याय, भंवर सिंह राणावत ने भी संबोधित किया। कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री एवं सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक प्रियदर्शी पारीक ने किया। इस दौरान सदस्यता अभियान के प्रभावी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु शक्ति केंद्र संयोजक एवम् बुथ संयोजक नियुक्त किए। कार्यशाला में वरिष्ट भाजपा नेता रमेश चंद्र शर्मा, मंडल सह संयोजक प्रकाश सांगावत, विमला वैष्णव भाजपा मंडल महामंत्री भुवनेश चोधरी, आकोला सरपंच शिव लाल जाट,कमलेश अमरावत , रोशन जाट,देवराज सिंह, लादू व्यास, मुकेश शर्मा, गोपाल शर्मा, कैलाश वैष्णव,विकाश पाराशर, सत्यनारायण तेली, भगवान जाट , रतन बागरिया भेरूलाल शर्मा, कैलाश व्यास ,हीरा लाल जाट, रमेश डाड सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story