यूनेस्को आयोजित करेगा ‘‘दीपावली सजावट प्रतियोगिता-2024‘‘

भीलवाड़ा । जिला यूनेस्को एसोसिएशन भीलवाड़ा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत के राष्ट्रीय त्योहार दीपावली के अवसर पर सामुहिक सजावट को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से आयोजित ‘‘दीपावली सजावट प्रतियोगिता-2014’’ का आयोजन किया जायेगा।

स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि यूनेस्को एसोसिएशन पिछले 40 वर्षों से दीपावली सजावट प्रतियोगिता का आयोजन करती आ रही है। क्यूकि यूनेस्को का उद्देश्य सेवा और सद्भाव के साथ क्षेत्रीय परम्परागत रीति-रिवाजों और महापर्वों को बढ़ावा देना भी है। इसी के अन्तर्गत दीपावली सजावट प्रतियोगिता 2024 के सफल आयोजन के लिए एक निर्णायक कमेटी अतिशीघ्र गठित की जायेगी।

जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन मानसिंहका ने बताया कि निर्णायक कमेटी 29 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक बाजार में घूमकर विभिन्न बाजारों का निरक्षण करेगी। जिसमें सामूहिक सजावट, सर्कल सजावट व व्यक्तिगत सजावट के लिए प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थानों का चयन करेगी।

Next Story